Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

अवधेश नायक बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव, दतिया उपचुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

 

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए परिणाम के बाद पार्टी ने अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया है।

अवधेश नायक बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव, दतिया उपचुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

अवधेश नायक। फाइल फोटो

HighLights

  1. जीतू पटवारी ने उपचुनाव के दौरान अवधेश नायक से किया था वादा
  2. उपचुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार पहुंचे थे अवधेश नायक से मिलने
  3. अवधेश नायक ने भाजपा की हार पर नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था

भोपाल। दतिया उपचुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया। चुनाव के दौरान उनसे इसका वादा किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी। इसमें दिग्विजय सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर होगी चर्चा।

अवधेश नायक 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पीछे के वजह नरोत्तम मिश्रा से उनका मतभेद माना जाता है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। हाल ही में नायक ने दतिया चुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply