Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

20 मिनट चला रेस्क्यू, निगम ने 3 लिफ्टें कीं सील

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम

अरेरा हिल्स के होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट में बड़ी लापरवाही: आईएएस अधिकारी की पत्नी 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी, नगर निगम ने तीन लिफ्टें सील कीं

भोपाल: राजधानी के अरेरा हिल्स स्थित प्रतिष्ठित होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट में सुरक्षा मानकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार सुबह होटल की लिफ्ट में एक महिला के करीब 20 मिनट तक फंसे रहने की घटना के बाद नगर निगम का अमला हरकत में आया। जांच के दौरान लिफ्ट में एआरडी (ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस) और नियमित मेंटेनेंस नहीं मिलने पर नगर निगम ने होटल की तीन लिफ्टों को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में फंसी महिला मध्य प्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी बताई गई हैं।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं महिला: रविवार सुबह होटल की लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई, जिससे उसमें सवार महिला लगभग 20 मिनट तक अंदर फंसी रहीं। सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • मेंटेनेंस और ARD में गंभीर खामियां: निगम की जांच में खुलासा हुआ कि लिफ्टों में ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा निर्धारित समय पर मासिक मेंटेनेंस भी नहीं कराया गया था; रिकॉर्ड के अनुसार 31 अगस्त 2026 को होने वाला अनिवार्य मासिक संधारण कार्य भी लंबित था।

  • फायर सेफ्टी में भी मिली अनिमियतताएं: नगर निगम के अमले ने होटल की अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) व्यवस्थाओं, निर्गम द्वारों और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की, जो तय मानदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके चलते होटल की तीन लिफ्टों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

  • प्रशासन की सख्त कार्रवाई और निर्देश: नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के निर्देश पर अब भोपाल शहर की अन्य बहुमंजिला इमारतों, होटलों और अस्पतालों में भी लिफ्टों की तकनीकी जांच और रखरखाव के दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply