Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में तैयार हुई दुनिया की पहली बर्ड फ्लू वैक्सीन, 1-2 रुपये में मिलेगी डोज, 90 लाख मुर्गी पालकों को राहत

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)

भोपाल / विज्ञान एवं कृषि डेस्क

भोपाल के वैज्ञानिको का ऐतिहासिक कमाल: दुनिया और देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका तैयार; महज 1 से 2 रुपये में मिलेगी खुराक, 90 लाख पोल्ट्री पालकों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (NIHSAD) के वैज्ञानिकों ने पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) से बचाने के लिए दुनिया और देश का पहला स्वदेशी टीका (वैक्सीन) विकसित कर लिया है। यह टीका एच5एन1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के खिलाफ प्रभावी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसका औपचारिक लोकार्पण किया और घोषणा की कि निह्साद में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बीएसएल-4 (BSL-4) लैब भी स्थापित की जाएगी।

प्रमुख बिंदु (Highlights)

  • महज 1 से 2 रुपये होगी एक खुराक की कीमत: संस्थान के अनुसार, इस स्वदेशी टीके की एक खुराक की अनुमानित कीमत मात्र 1 से 2 रुपये हो सकती है। देश में लगभग 85.18 करोड़ मुर्गियों की आबादी को देखते हुए इस टीके की सालाना मांग 80 से 100 करोड़ खुराक तक पहुंचने का अनुमान है। अब तक भारत में इस वायरस के खिलाफ कोई विशिष्ट व्यावसायिक टीका उपलब्ध नहीं था।

  • छह महीने तक मिलेगी सुरक्षा, संक्रमण प्रसार पर रोक: इस टीके से मुर्गियों को लगभग छह महीने तक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। परीक्षण के दौरान वैक्सीन लगी मुर्गी को जब बर्ड फ्लू वायरस के संपर्क में लाया गया, तो साथ रखी दूसरी मुर्गी में वायरस नहीं फैला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह टीका संक्रमण के प्रसार, वायरस के उत्सर्जन और अन्य पक्षियों तक बीमारी पहुंचने की आशंका को रोकने में पूरी तरह सक्षम है। यह अंडा देने वाली मुर्गियों और चूजे पैदा करने वाले पक्षियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

  • 90 लाख से अधिक पोल्ट्री पालकों को आर्थिक सुरक्षा: देश में 90 लाख से अधिक छोटे, मध्यम और घरेलू स्तर के पोल्ट्री पालक इस व्यवसाय से जुड़े हैं। पहले बर्ड फ्लू का प्रकोप फैलने पर बड़ी संख्या में मुर्गियों को नष्ट करना पड़ता था, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस स्वदेशी टीके के आने से उस नुकसान पर लगाम लगेगी। साथ ही, ‘वन हेल्थ’ (One Health) के दृष्टिकोण से पक्षियों में ही बीमारी रुक जाने से मनुष्यों में इस खतरनाक वायरस के फैलने का जोखिम भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

  • इन वैज्ञानिकों की टीम को मिला सम्मान: इस महत्वपूर्ण अनुसंधान को अंजाम देने वाले निह्साद के निदेशक डॉ. अनिकेत सान्याल के मार्गदर्शन और विज्ञानी डॉ. एस. नागराजन के नेतृत्व वाली टीम के आठ वैज्ञानिकों को केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों में डा. एस. नागराजन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सी. तोश, डॉ. एच. वी. मुरुगार, डॉ. अनिकेत सान्याल, डॉ. डी. सेंथिल कुमार, डॉ. नवीन कुमार और डॉ. आर. योगीशराध्या शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply