Achievements Fashion

उपलब्धि : अब लंदन के मैडम तुसाद में भी प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेचू लगाया गया।

प्रियंका चोपड़ा जोनस का दूसरा वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया। म्यूजियम की लंदन टीम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए ये जानकारी दी, इससे पहले 2017 में इसी म्यूजियम की न्यू यॉर्क ब्रांच में प्रियंका का स्टेच्यू लगाया गया था।

स्टेचू में प्रियंका के 2017 के गोल्डन ग्लोब लुक को रखा गया है। इस इवेंट में उन्होंने राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन पहना था। स्टैच्यू के लिए उनके लुक को हूबहू कॉपी किया गया है। लेकिन सिर्फ इसमें उनकी डायमंड वेडिंग रिंग अलग से शामिल की गई है। प्रियंका का मोम का स्टैच्यू पार्टी एरिया में लगाया गया है। इस जगह पर कई और बॉलीवुड स्टार्स के स्टैच्यू लगाए गए हैं।

प्रियंका के फैन पेज से उनके स्टैच्यू की फोटो शेयर की गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड अब और भी रोमांचक हो गया है। क्योंकि लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।’
आपको बता दें प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply