Centeral Government News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग पर शर्मिंदा, कहा ऐसा कुकृत्य पूरी मानवता को शर्मिंदा करता हैं, बिहार में हो रही मौतों को बताया सरकार की सबसे बड़ी विफलता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग और बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौत पर पहली बार बयान दिया है। मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा, झारखंड में युवक की हत्या का सबको दुख है। सदन में कहा गया कि झारखंड मॉब लिंचिंग और मॉब वॉयलेंस का अड्डा बन गया है।वहीं, चमकी बुखार को लेकर मोदी ने कहा कि यह 7 दशकों में सरकारों की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। दुख की बात है कि आधुनिक युग में भी ऐसा हो रहा है। हमें इसपर शर्मिंदगी है। मैं बिहार सरकार से लगातार संपर्क में हूं।

मोदी ने कहा कि झारखंड मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जो बुरा हुआ है, जिन्होंने बुरा किया है.. उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहां भी सज्जनों की भरमार है। अपराध होने पर उचित रास्ता कानून और न्याय से है। संविधान, कानून और व्यवस्थाएं हैं इसके लिए। हम जितना कर सकते हैं, करना चाहिए और इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

देश और लोकतंत्र हार गया, ये कहना गलत- मोदी

मोदी ने कहा कि दुख होता है जब कुछ नेता कहते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी जीत गए, लेकिन देश हार गया और लोकतंत्र हार गया। ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मतदाताओं के फैसले पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं।

न्यू इंडिया का विरोध क्यों- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ”हैरान हूं कि न्यू इंडिया विरोध हो रहा है। हमें आगे बढ़ना है, दुनिया के भीतर हमें आगे बढ़ना है, सवा सौ करोड़ का देश है.. हम क्यों ना सपना देखें। हमें वो ओल्ड इंडिया चाहिए क्या जहां सैर-सपाटे के लिए नौ सेना का जहाज ले जाएं, जल-थल-नभ हर जगह घोटाले करें, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करें, इंस्पेक्टर राज हो, इंटरव्यू चलते रहें, गैस के लिए कतारें लगी हों? हमें ऐसा ओल्ड इंडिया चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply