Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

आठ माह से नहीं बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत की दर से होनी थी वृद्धि

 

DA Hike in MP: अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को तो जुलाई से ही महंगाई भत्ते में वृद्धि दे दी लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर अब तक नि …और पढ़ें

 

DA Hike in MP: आठ माह से नहीं बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत की दर से होनी थी वृद्धि

महंगाई भत्‍ता।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने इस पर बताया।
  2. सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में अधिकारी-कर्मचारी सेवाएं देते हैं।
  3. डीआर वृद्धि के लिए तो छत्तीसगढ़ भी तैयार है और मध्य प्रदेश से सहमति मांगी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सात लाख नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता आठ माह से नहीं बढ़ाया गया है। भारत सरकार जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत कर चुकी है लेकिन प्रदेश में 55 प्रतिशत की दर से ही भुगतान हो रहा है।

इसे लेकर कर्मचारी संगठनों ने सरकार को ज्ञापन देकर मांग की है कि जुलाई 2025 से ही महंगाई भत्ता और साढ़े चार लाख पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि की जाए।

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात सेवाएं देते हैं।

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को तो जुलाई से ही महंगाई भत्ते में वृद्धि दे दी लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर अब तक निर्णय नहीं लिया गया है।

पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए तो छत्तीसगढ़ भी तैयार है और मध्य प्रदेश से सहमति मांगी है। उन्होंने सरकार से महंगाई भत्ते और राहत में वृद्धि करने की मांग की है।

MP के सरकारी अस्पतालों में संकट… भोपाल में प्रदर्शन, 23-24 फरवरी को कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply