Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘ऐसा चला तो सीएम-मंत्री चैन से कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे’, कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन पर दिग्विजय की चेतावनी

 

AI ग्लोबल समिट के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदौर, सागर सहित अन्य जिलों के कार्याल …और पढ़ें

HighLights

  1. AI ग्लोबल समिट के विरोध और दफ्तरों के घेराव पर विधानसभा में तीखी नोकझोंक
  2. कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया पथराव का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने दी जवाबी चेतावनी
  3. दिग्विजय सिंह ने एक्स पर जताई आपत्ति, कहा- यह व्यवहार लोकतंत्र में उचित नहीं

भोपाल। AI ग्लोबल समिट के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदौर, सागर सहित अन्य जिलों के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में उठा। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्यक्ष, डॉ. विक्रांत भूरिया ने विषय उठाया। उधर, भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पथराव करने का आरोप लगाया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किसी को इस विषय को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी और कहा कि नियम के अनुसार कोई बात आएगी तो उस पर विचार किया जाएगा।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस

विषय उठा तो संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि AI ग्लोबल समिट में कांग्रेस के लोगों ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। इसके विरोध में प्रदर्शन हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय की ओर से इस विषय पर ध्यानाकर्षण भी लगाया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कोई किसी के घर पर जाकर पत्थर चलाएगा तो वे क्या देखते रहेंगे? प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। यह क्या लोकतंत्र में ठीक है, विरोध किया जाता है लेकिन अगर ये डंडे चलाएंगे और फिर हम डंडे चलाएंगे। इससे विवाद की स्थिति होगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply