Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘औकात’ वाली टिप्पणी पर यूथ कांग्रेस ने किया कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव, पुलिसकर्मियों के साथ भी झड़प

 

विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की औकात वाली टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक् …और पढ़ें

 

'औकात' वाली टिप्पणी पर यूथ कांग्रेस ने किया कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव, पुलिसकर्मियों के साथ भी झड़प

यूथ कांग्रेस ने किया कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव

 

भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की “औकात” वाली टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के झड़प भी हुई। जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसे समूचे आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

युकां कार्यकर्ताओं ने कहना था कि विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों पर प्रश्न पूछने के दौरान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने “अपनी औकात में रहने” जैसी अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की।

यह टिप्पणी केवल एक वरिष्ठ विधायक का अपमान नहीं, बल्कि समूचे आदिवासी समाज की अस्मिता पर सीधा प्रहार है। सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता यह भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और विपक्ष की आवाज़ को दबाना नामुमकिन है।

 

सड़क छाप भाषा कतई स्वीकार्य नहीं- जिला अध्यक्ष अमित खत्री

जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा है कि लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की सड़क छाप भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तुरंत अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। आने वाले समय में भोपाल की सड़कों पर उनका मुंह काला करने का काम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर मुजाहिद सिद्दीकी, गोपिल कोटवाल, मो. अमीर, प्रिंस नवांगे, प्रियंक सकवार, नीरज यादव, रितेश सोनी आदि उपस्थित थे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply