shahidafridi
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी भारतीय टीम की तारीफ की है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को बताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास इतना मजबूत स्क्वॉड है कि प्लेइंग इलेवन के बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं जितने मैदान पर खेलने वाले.

अफरीदी का बयान वायरल

अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेल दिखाया है. उनके अनुसार टीम का संतुलन बेहद शानदार रहा और यही वजह है कि भारत लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने में सफल हो रहा है.

उन्होंने खास तौर पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. अफरीदी ने कहा कि सैमसन को जब मौका मिला तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है.

कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

अफरीदी ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. गेंदबाजी की बात करते हुए अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की गेंदबाजी की रीढ़ बताया है. उनके मुताबिक बुमराह नई गेंद, पुरानी गेंद और डेथ ओवर – हर परिस्थिति में शानदार गेंदबाजी करते हैं और दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं.

स्थिरता को बताया सफलता की कुंजी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत की सफलता का सबसे बड़ा कारण टीम में स्थिरता और निरंतरता है. भारतीय खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में खेलने के आदी हो चुके हैं और दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. लतीफ ने यह भी कहा कि भारत के उलट पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव और अस्थिरता देखने को मिलती है, जो टीम के प्रदर्शन पर असर डालती है.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं और इसे मजबूत टीम संयोजन और शानदार प्रदर्शन का नतीजा बता रहे हैं.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply