आयुष्मान योजना में अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोप में भोपाल के अल रशीद चैरिटेबल अस्पताल की संबद्धता निलंबित कर दी गई। जांच में पैकेज दुरुपयोग और मरीजों …और पढ़ें

अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल आयुष्मान मान्यता निलंबित। (फाइल फोटो)
HighLights
- अल रशीद चैरिटेबल अस्पताल की आयुष्मान योजना से संबद्धता निलंबित।
- जांच में पैकेजों के दुरुपयोग और अनियमितता सामने आई।
- मरीजों को अनावश्यक रूप से अधिक दिनों तक भर्ती रखने का आरोप।
भोपाल। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाली राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने भोपाल के अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की योजना के अंतर्गत संबद्धता निलंबित कर दी है। अनियमितता और धोखाधड़ी के मामले संज्ञान में आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जांच में पाया गया कि चिकित्सालय द्वारा आयुष्मान योजनांतर्गत उपलब्ध पैकेजों का दुरुपयोग किया गया। अनाधिकृत आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया। रोगियों को अनावश्यक रूप से अधिक दिनों तक भर्ती रखा गया। ब
पहले भी लगाया गया था अर्थदंड
बताया जा रहा है कि पहले भी इस अस्पताल में 69,800 रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। बार-बार चेतावनी के बावजूद धोखाधड़ी की पुनरावृत्ति किए जाने पर अस्पताल को योजना से निलंबित किया है। अस्पताल के संबंध में अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अस्पताल के पास किसी श्रेणी का एनएबीएच प्रमाण पत्र भी नहीं है।




