Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के लक्ष्मी हॉस्पिटल में रणक्षेत्र: युवक की मौत पर भड़के परिजन, अस्पताल में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव

भोपाल | राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया, जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का संगीन आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। गुस्सा इतना ज्यादा था कि भीड़ ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी निशाना बनाया।

पथराव में 3 पुलिसकर्मी जख्मी, गाड़ियां टूटीं

हंगामे की सूचना मिलते ही जब पुलिस बल मौके पर पहुँचा, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

6 हिरासत में, बलवे का केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करीब आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सरकारी काम में बाधा डालने और बलवा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

मजदूरी करता था मृतक, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

मृतक की पहचान लक्ष्मण बंशकार के रूप में हुई है, जो आदमपुर छावनी का निवासी था।

  • क्या था मामला: लक्ष्मण मजदूरी करता था। 2 फरवरी को घर में अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया था।

  • परिजनों का आरोप: परिजनों का कहना है कि वे उम्मीद के साथ लक्ष्मी हॉस्पिटल लाए थे, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने लक्ष्मण की जान ले ली।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply