Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के उद्योगों को अब बिना रुकावट मिलेगी बिजली, अब मेंटेनेंस के लिए नहीं लेना होगा शटडाउन

 

भोपाल के औद्योगिक क्षेत्रों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (ए …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 09:56:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 09:56:32 PM (IST)

भोपाल के उद्योगों को अब बिना रुकावट मिलेगी बिजली, अब मेंटेनेंस के लिए नहीं लेना होगा शटडाउन

भोपाल के उद्योगों को अब बिना रुकावट मिलेगी बिजली, AI generated

HighLights

  1. उद्योगों को अब मेंटेनेंस के दौरान शटडाउन से मिलेगी मुक्ति
  2. बगरोदा सबस्टेशन की कुल विद्युत क्षमता बढ़कर हुई 90 MVA
  3. रामाखेड़ी, उमरावगंज और सोलर यूनिट्स को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

भोपाल। भोपाल के औद्योगिक क्षेत्रों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केव्ही बगरोदा सबस्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन तोमर ने बताया कि इस क्षमता वृद्धि से औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

शटडाउन की समस्या होगी खत्म: निर्बाध रहेगा उत्पादन

उन्होंने कहा कि अब बगरोदा सबस्टेशन पर दो पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने से मेंटेनेंस के दौरान शटडाउन लेने की मजबूरी नहीं रहेगी, जिससे उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप राघव ने बताया कि दूसरे ट्रांसफार्मर की स्थापना से औद्योगिक केंद्र विकास निगम रामाखेड़ी, उमरावगंज, सोलर एनर्जी यूनिट्स और दुर्गा स्टील सहित 33 केव्ही फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply