Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में बदमाशों ने पहले स्कूटी चुराई, घंटे भर बाद उसी से थाने के सामने लूटा मोबाइल, तीन गिरफ्तार

 

भोपाल में एक ऐसा केस देखने को मिला है, जो चर्चा में है। दरअसल यहां बदमाशों ने पहले तो एक स्कूटी चुराई। बाद में घंटे भर बाद उन्होंने उसी से थाने के साम …और पढ़ें

भोपाल में बदमाशों ने पहले स्कूटी चुराई, घंटे भर बाद उसी से थाने के सामने लूटा मोबाइल, तीन गिरफ्तार

भोपाल में बदमाशों ने थाने के सामने से ही मोबाइल लूट लिया (AI Photo)

HighLights

  1. भोपाल में मोबाइल झपटमार गिरोह गिरफ्तार
  2. चोरी की गाड़ी का करते थे इस्तेमाल
  3. चूनाभट्टी पुलिस ने तीनों आरोपितों को अरेस्ट किया

भोपाल। चूनाभट्टी थाने के सामने स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल लूट लिया। युवक फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपटा और धक्का मारकर निकल गए। शिकायत पर चूनाभट्टी पुलिस ने केस दर्ज किया और फिर सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने घटना में उपयोग स्कूटी को पहले छोला क्षेत्र से चुराया था और फिर मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ जारी है।

एएसआई बृजेंद्र बरसेना के अनुसार आठ मार्च को ईश्वर नगर निवासी पीटर हटेला ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके साढ़ू भाई बाबा नगर में रहते हैं और वह वहां से अपने घर पैदल लौट रहे थे।

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज

तभी चूनाभट्टी चौराहे पर पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल हाथ से झपट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपितों की पहचान की। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन बदमाशों को पकड़ा है। सभी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं। बदमाशों ने बताया कि चूनाभट्टी की वारदात से कुछ देर पहले ही उन्होंने छोला से स्कूटी चुराई थी और फिर सीधे यहां वारदात की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply