सूखीसेवनिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से भोपाल आ रहा था। …और पढ़ें
.webp)
चलती ट्रेन से गिरकर झारखंड के युवक की मौत, AI Generated Image
HighLights
- भोपाल मेट्रो में काम करने आ रहे झारखंड के युवक की गिरकर मौत
- सीट से उठकर गेट के पास संतुलन बिगड़ने से हुआ दर्दनाक वाकया
- साथियों ने मोबाइल बंद मिलने पर दी सूचना, पुलिस कर रही है तफ्तीश
भोपाल। सूखीसेवनिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से भोपाल आ रहा था। वह मेट्रो परियोजना में मजदूरी करने के लिए अपने गांव से निकला था। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय बाबूलाल मरांडी निवासी रामगढ़, दुमका (झारखंड) अपने गांव के अन्य साथियों के साथ काम की तलाश में भोपाल आ रहा था।
काम की तलाश में आ रहे थे 9 साथी, रास्ते में हुआ हादसा
कुल नौ लोग साथ निकले थे, जिनमें से तीन दिल्ली में रुक गए थे, जबकि अन्य छह उसके ही साथ एक ही कोच में सवार थे। साथियों ने पुलिस को बताया कि यात्रा के दौरान बाबूलाल शौचालय जाने की बात कहकर उठा था। कुछ देर तक वह अपनी सीट पर नहीं लौटा तो साथियों ने ध्यान नहीं दिया। बाद में कॉल करने पर उसका मोबाइल बंद मिला।




