Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा का बाथरूम में मिला शव, पास में एसिड की बोतल मिली

 

Bhopal News: कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज की20 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा रोशनी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह छात्रा का शव बाथरूम मे …और पढ़ें

 

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा का बाथरूम में मिला शव, पास में एसिड की बोतल मिली

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा का बाथरूम में मिला शव

HighLights

  1. कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी
  2. कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है
  3. शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज की20 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा रोशनी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह छात्रा का शव बाथरूम में पाया गया, पास में ही एसिड की बोतल मिली है ।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रोशनी मूलतः अलीराजपुर की रहने वाली थी और इसी साल उसने मेडिकल कालेज में प्रवेश लिया था।

कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी

शुरुआती जांच और रूम पार्टनर वैष्णवी के बयानों से पता चला है कि रोशनी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। सोमवार की देर रात तक वह जाग रही थी और अपनी रूम पार्टनर से बातचीत भी की थी, लेकिन सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply