Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में घर में खड़ी SUV ले गए चोर, टोल पर फास्टैग से पैसे कटे, पुलिस ने चार दिन बाद किया केस दर्ज

 

भोपाल के निशातपुरा में शंभू प्रजापति की SUV चोरी हो गई। चोरी के तुरंत बाद वाहन टोल पार कर गया और फास्टैग से राशि कट गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने चार …और पढ़ें

भोपाल में घर में खड़ी SUV ले गए चोर, टोल पर फास्टैग से पैसे कटे, पुलिस ने चार दिन बाद किया केस दर्ज

निशातपुरा में SUV चोरी का सनसनीखेज मामला, टोल रिकॉर्ड और CCTV होने पर भी वाहन बरामद नहीं

HighLights

  1. निशातपुरा में शंभू प्रजापति की SUV चोरी हुई
  2. फास्टैग से राशि कटने का रिकॉर्ड मिला
  3. CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दर्ज हैं

भोपाल। भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में शंभू प्रजापति की SUV चोरी हो गई, लेकिन पुलिस की देरी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। 11 फरवरी की रात करीब 8 बजे गाड़ी पोर्च में खड़ी कर ताला लगाया गया था। चोरी के तुरंत बाद वाहन टोल पार कर गया और फास्टैग से राशि कट गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने चार दिन तक FIR दर्ज नहीं की। तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद न वाहन बरामद हो सका है, न आरोपी पकड़ में आए हैं।

निशातपुरा में SUV चोरी

शंभू प्रजापति, रतन कालोनी, करोंद के रहने वाले, ने 11 फरवरी की रात अपनी SUV पोर्च में खड़ी कर गेट पर ताला लगा दिया था। सुबह करीब 3:30 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि वाहन गायब था।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पीड़ित ने तुरंत निशातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की और मामला रफा-दफा कर दिया। शंभू प्रजापति ने दोबारा शिकायत की, तब चार दिन बाद 16 फरवरी को FIR दर्ज की गई।

तकनीकी साक्ष्य मिले, बावजूद बरामदगी नहीं

12 फरवरी को सुबह 3:48 बजे सोनकच्छ टोल प्लाजा पर SUV का फास्टैग से 95 रुपये कटने का रिकॉर्ड मिला। इससे साफ है कि चोरी के तुरंत बाद वाहन टोल पार कर चुका था। घर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज पुलिस को सौंपे गए, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां दर्ज हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply