भोपाल में लूडो में जीते हुए पैसे नहीं देने पर कुछ आरोपियों ने सरेराह एक कैफे से दो युवकों को अपहरण कर लिया।दूर ले जाकर उनसे मारपीट की। इसके बाद जीती ह …और पढ़ें

लूड गेम में हारे रुपये न देने को लेकर दो गुटों में विवाद
HighLights
- लूड गेम में हारे रुपये न देने को लेकर दो गुटों में विवाद
- युवकों को अपहरण कर जबरन ट्रांसफर कराए रुपये
- पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: मोबाइल पर लूड गेम में हारे रुपये न देने को लेकर युवाओं के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की राशि न देने पर एक गुट के बदमाशों ने एमपीनगर में सरेराह एक कैफे से दो युवकों को अपहरण कर लिया और दूर ले जाकर उनसे मारपीट की। साथ ही जीती हुई राशि युवकों से जबरन आनलाइन ट्रांसफर करवाई।
दोनों युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वापस आए और एमपीनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण और मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को गरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय अभय चौहान जहांगीराबाद क्षेत्र में ऱहता है। वह एक कॉलेज से प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह अशोकागार्डन निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ अक्सर एमपीनगर जोन-2 स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर जाता है और लूडो गेम खेलता है।
कुछ समय पहले कैफे पर ही उसकी पहचान पंचशील नगर निवासी अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की से हुई थी। अभय और विक्की ने गुरूवार शाम को अमन व उसके दोस्तों के साथ मोबाइल पर लूडो खेला था, जिसमें वे दोनों 1500 रुपये हार गए थे। गेम के बाद जब हारी हुई राशि अभय व विक्की ने अमन को नहीं दी तो उनके बीच मामूली वाद-विवाद हुआ था।
युवकों से मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे
अगले दिन शुक्रवार दोपहर को वे दोबारा मिले तो विवाद ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद अमन व उसके तीनों दोस्तों ने अभय और विक्की को जबरन कार में बैठाया और कोलार ले गए। वहां दोनों युवकों से जमकर मारपीट की, साथ ही अभय के यूपीआई से करीब 11 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए।
सभी आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार रात को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को पकड़ा। साथ ही शनिवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी अमन कपड़ा दुकान का संचालन करता है, जबकि उसके अन्य साथी प्राइवेट काम और पढ़ाई करते हैं।




