Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में ऑटो वाला सवारी को बैठाकर कब्रिस्तान ले गया, साथियों को बुलाकर मोबाइल-नकदी लूटी

 

Bhopal News: रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात सामने आई है। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस …और पढ़ें

भोपाल में ऑटो वाला सवारी को बैठाकर कब्रिस्तान ले गया, साथियों को बुलाकर मोबाइल-नकदी लूटी

भोपाल में ऑटो वाला सवारी को बैठाकर कब्रिस्तान ले गया, साथियों को बुलाकर मोबाइल-नकदी लूटी

HighLights

  1. देर से पहुंचने के कारण छुट गई थी ट्रेन
  2. वापस घर जाने के लिए ऑटो बुक किया
  3. मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए

भोपाल। रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात सामने आई है। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान लेकर पहुंच गया और अपने साथियों को बुलाकर पहले युवक से मारपीट की और फिर युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर ऑटो से भाग निकले।

देर से पहुंचने के कारण छुट गई थी ट्रेन

पीड़ित युवक की शिकायत पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय जितेंद्र कुमार शाक्य करोंद स्थित शांति होम्स कॉलोनी में रहता है और प्राइवेट काम करता है। शनिवार रात एक बजे उसकी ट्रेन थी, लेकिन वह स्टेशन देर से पहुंचा।

 

घर जाने के लिए अल्पना तिराहे से ऑटो बुक किया

इस वजह से उसकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वापस घर जाने के लिए अल्पना तिराहे से उसने ऑटो बुक किया। ऑटो चालक भोपाल टॉकीज चौराहे से बैरसिया रोड पर मुड़ने की बजाए कब्रिस्तान की ओर लेकर पहुंचा। वहीं जब युवक ने विरोध किया और कारण पूछा तो आरोपित ने कुछ काम होने की बात कह दी।

ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया

जैसे ही वे कब्रिस्तान पहुंचे तो आरोपित ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और फिर उससे जमकर मारपीट की। साथ ही जेब में रखा मोबाइल और पर्स में रखे करीब पांच हजार रुपये लूट लिए।

पीड़ित का कहना है कि वह आरोपित चालक के ऑटो का नंबर नहीं देख पाया था। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply