भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न काउंटी कालोनी में पूर्व न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार 1 …और पढ़ें

पूर्व न्यायाधीश के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, बदमाश सीसीटीवी में कैद (AI Generated Image)
HighLights
- नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद हुए
- मुख्य दरवाजा और अलमारी तोड़ी गई
- परिवार 16 जनवरी को रीवा गया था
भोपाल: ईस्टर्न काउंटी कालोनी, बागली रोड स्थित 63 वर्षीय पूर्व न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा के मकान का मुख्य दरवाजा चोरी करने वालों द्वारा तोड़ा गया। घर में लगी अलमारी भी खंगाली गई। घटना के समय परिवार गृह नगर रीवा गया हुआ था।
CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
मकान में लगे वाई-फाई से जुड़े CCTV कैमरों में दो अज्ञात नकाबपोश युवक दिखाई दिए। फुटेज में एक आरोपित मुख्य दरवाजा तोड़ते और घर के अंदर तलाशी लेते नजर आया। चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और हाथों में दस्ताने थे।
संदेह होने पर पड़ोसी की मदद ली गई
26 जनवरी की सुबह प्रभात मिश्रा ने मोबाइल से कैमरे चेक किए तो बरामदे का कैमरा बंद दिखा, जबकि घर के अंदर लाइट जलती हुई नजर आई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी केपी कुशवाह को मौके पर भेजा। पड़ोसी ने बताया कि मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला।
मुख्य गेट और अलमारी भी टूटी
परिवार भोपाल लौटकर चालक लक्ष्मी नारायण गुर्जर की मदद से मुख्य गेट का ताला खोला। मकान में जांच करने पर मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा हुआ और लोहे की अलमारी भी खंगाली गई।
पुलिस की जांच जारी
मिसरोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।




