Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में प्रॉपर्टी गाइडलाइन बढ़ोतरी से पहले रजिस्ट्री की होड़, मार्च में शनिवार-रविवार भी खुलेंगे कार्यालय

 

भोपाल में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिसमें 621 लोकेशन पर पांच से 33 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी दाम बढ़ाने का प्र …और पढ़ें

 

भोपाल में प्रॉपर्टी गाइडलाइन बढ़ोतरी से पहले रजिस्ट्री की होड़, मार्च में शनिवार-रविवार भी खुलेंगे कार्यालय

वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कलेक्टर गाइडलाइन तैयार। (AI Generated Imgae)

HighLights

  1. 621 लोकेशन पर दाम बढ़ाने का प्रस्ताव
  2. पांच से 33 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
  3. नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार

भोपाल: राजधानी में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव के तहत प्रॉपर्टी के दामों में वृद्धि की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, इस बार जिले की 621 लोकेशन पर पांच से 33 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

इसके अलावा कम कीमत वाली 203 लोकेशन को अधिक कीमत वाली लोकेशन में मर्ज किया जा रहा है। इससे संबंधित क्षेत्रों में भी संपत्ति दरों में वृद्धि होगी। एक अप्रैल से प्रॉपर्टी के नए रेट लागू किए जाएंगे।

मार्च में बढ़ेगी खरीद-फरोख्त

नए वित्तीय वर्ष से पहले संपत्ति की खरीद-फरोख्त में तेजी आने की संभावना है। दरअसल, एक अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू होने के कारण मार्च माह में लोग मौजूदा दरों पर रजिस्ट्री कराने की कोशिश करेंगे। राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग ने भी विशेष तैयारी की है।

 

शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय

पंजीयन महानिरीक्षक ने आदेश जारी कर मार्च महीने में शनिवार और रविवार सहित अन्य अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि होली पर्व पर पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। 31 मार्च तक होली को छोड़कर सप्ताहांत पर भी कार्यालय खुले रहेंगे। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद रजिस्ट्री दर्ज की जाएंगी, वहीं रविवार को भी पंजीयन कार्यालय संचालित होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply