MP Crime: भोपाल के पिपलानी में एक सौतेले पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर इस घिनौने कृत्य का पर्दाफ …और पढ़ें

सौतेले पिता ने 6 महीने तक किया शारीरिक शोषण। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
- पिपलानी क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म
- पेट दर्द के बाद अस्पताल में हुआ गर्भावस्था का खुलासा
- आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
भोपाल: राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक संरक्षक और पिता की भूमिका निभाने वाले शख्स ने ही अपनी 17 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले 6 महीनों से दुष्कर्म किया। यह घिनौना सच तब उजागर हुआ जब पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
6 महीने से चल रहा था शोषण का सिलसिला
पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता अपनी मां और सौतेले पिता के साथ पिछले पांच वर्षों से रह रही थी। पीड़िता की मां मजदूरी के लिए बाहर जाती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी (जो पेशे से ठेकेदार है) ने करीब 6 महीने पहले पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार डरा-धमकाकर किशोरी के साथ गलत काम करता रहा।
अस्पताल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
दो दिन पूर्व जब किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
पिपलानी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।




