Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में SI ने की SP की शिकायत, कहा- झूठी जांच शुरू करवाई, करते हैं गाली-गलौज, दो ही रास्ते न्याय मांगू या खुदकुशी कर लूं

 

Bhopal News: राजधानी के सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ एसआइ कैलाश चंद्र यादव ने भोपाल देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई और गाली-गलौज का आर …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 12:27:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 12:27:45 PM (IST)

भोपाल में SI ने की SP की शिकायत, कहा- झूठी जांच शुरू करवाई, करते हैं गाली-गलौज, दो ही रास्ते न्याय मांगू या खुदकुशी कर लूं

HighLights

  1. सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ एसआइ ने लगाए आरोप
  2. भोपाल देहात जोन के आइजी को शिकायत पत्र दिया
  3. न्याय नहीं मिला तो शिकायत को सुसाइड नोट माना जाए

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ एसआइ कैलाश चंद्र यादव ने भोपाल देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने भोपाल देहात जोन के आइजी को शिकायत पत्र दिया है, जिसमें बताया है कि एसपी प्रजापति ने पुराने प्रकरणों की जांच के नाम पर उन्हें कार्यालय बुलाया और जमकर गाली-गलौज की।

साथ ही विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी भी दी। थाने लौटने पर यादव ने रोजनामचा में घटना लिख दी तो जानकारी मिलते ही एसपी ने दोबारा फटकार लगाई और विद्वेष के चलते उनकी दो विभागीय जांच शुरू करवा दीं।

 

अब दो ही रास्ते या तो न्याय मांगू या खुदकुशी कर लूं

एसआइ ने लिखा कि पिछले चार महीने में एसपी ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि अब दो ही रास्ते बचे हैं, या तो अफसरों को सारी घटना बताकर उनसे न्याय मांगू या खुदकुशी कर लूं। मैंने न्याय के लिए अपनी आपबीती अफसरों के सामने रखी है। यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए।

आइजी, डीजीपी, सीएम और मानवाधिकार आयोग को शिकायत

उन्होंने आइजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। उधर, एसपी प्रजापति ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को एसआइ केसी यादव के विरुद्ध अपराध में त्रुटि के संबंध में प्राथमिक जांच आदेशित की गई थी।

इस पर प्राथमिक जांच का राजपत्रित अधिकारी से प्रतिवेदन 23 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्राप्त हुआ था। इस जांच के सिद्ध होने पर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश होकर शिकायत के माध्यम से आरोप लगाए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply