Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर और देवास समेत प्रदेश के 28 जिलों में होगी बारिश, 2 दिन बाद गिरेगा तापमान

 

चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ बने वजह

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवात से ट्रफ गुजर रही है, जिससे मध्य प्रदेश में बादल छाने और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को इसका असर ज्यादा रहेगा।

27 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अनुमान

भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना में बारिश हो सकती है।

28 जनवरी को भी कई जिलों में बरसेंगे बादल

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी में बारिश की संभावना जताई गई है।

30 जनवरी को फिर बनेगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 30 जनवरी को एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर दो से तीन दिन बाद मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। इसके चलते फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट

बारिश और शीतलहर के कारण प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई शहरों में रात का तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है।

राजगढ़, दतिया और शिवपुरी में सबसे ज्यादा ठंड

सोमवार को भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। रीवा में कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आया।

रविवार-सोमवार की रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। दतिया और शिवपुरी में 8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री और श्योपुर में 9.4 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply