प्रदेश में चोरी और गुम मोबाइल संगठित नेटवर्क से अन्य राज्यों भेजे जा रहे थे। पुलिस ने 20 दिनों में 1835 मोबाइल बरामद किए। सीईआइआर पोर्टल और साइबर सेल …और पढ़ें

पुलिस कर रही चोरी मोबाइल बरामद। (फाइल फोटो)
HighLights
- 20 दिनों में 1835 मोबाइल बरामद
- बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों कनेक्शन
- सीईआइआर पोर्टल से ट्रेसिंग
भोपाल। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चोरी, छीने गए और गुम मोबाइलों में अधिकतर संगठित नेटवर्क के माध्यम से बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात एवं महाराष्ट्र तक जा रहे हैं। पुलिस ने पिछले 20 दिनों में 1835 गुम व चोरी किए मोबाइल बरामद किए हैं।
मोबाइल बरामद करने में संचार साथी एप से बड़ी मदद मिल रही है। इसके अतिरिक्त साइबर एनालिसिस, सेंटर इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल और नेशनल क्राइम रिकार्ड पोर्टल के सहयोग से मोबाइल खोजने में बड़ा सहयोग मिल रहा है।
ग्वालियर में साइबर सेल ने सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 551 मोबाइल फोन प्रदेश के विभिन्न शहरों और राज्यों से जब्त किए हैं।
छतरपुर पुलिस ने आपरेशन विश्वास के अंतर्गत 200 मोबाइल फोन ट्रेस किए। ये सभी मोबाइल जिले के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महोबा, झांसी (उप्र) से जब्त किए गए हैं। उज्जैन में पुलिस ने सीईआइआर पोर्टल एवं साइबर सेल की सहायता से 409 फोन जब्त किए हैं।




