भोपाल । विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहीं फातिमा रसूल सिद्दीकी ने प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार में नहीं जाने के ऐलान के बाद भी पार्टी में बने रहने की बात कही है। उन्होंने उन बातों को निराधार बताया जिसमें यह कहा जा रहा था कि फातिमा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। फातिमा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो बातें कहीं हैं उनसे मैं व्यक्तिगत रूप से सहमत नहीं हूं।
उन्होंने बताया हमारे क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार के लिए जा रहे हैं और कुछ नहीं जा रहे।
बुर्का क्यों छोड़ देना चाहिए?
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने मुस्लिम महिलाओं को बुर्का खुद छोड़ देने की बात कही। फातिमा ने कहा- कई महिलाएं स्वेच्छा से भी बुर्का पहनती हैं। बदलाव हुए हैं जैसे मेरी माताजी बुर्का पहनती हैं, लेकिन मैं नहीं पहनती। इसे पिछड़ेपन से नहीं जोड़ना चाहिए। फातिमा ने बताया कि जब वे मेडिकल कॉलेज में थी तो उनकी सहपाठी बुर्का पहनकर आती थीं, आज वे बहुत अच्छी डॉक्टर हैं। फातिमा ने यह भी कहा कि घूंघट भी किसी क्षेत्र विशेष की प्रथा है, महिलाएं स्वेच्छा से भी पर्दा करती हंै हम उन पर कैसे टिप्पणी कर सकते हैंकि वे घंूघट करना छोड़ दें। उन्होंने यह भी कहा कि वे महिलाओं की तरक्की की पक्षधर हैं।