Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

चार मार्च को होली, इसलिए नहीं होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रायल रन आज

 

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां पूरी। ट्रायल रन शुक्रवार को होगा। होली के कारण चार मार्च की परीक्षा अब 14 मार्च …और पढ़ें

 

HighLights

  1. तकनीकी उपकरणों की मैदान में टेस्टिंग पूरी हुई।
  2. शुक्रवार को पुलिस जवान करेंगे ट्रायल रन।
  3. सेंसर जैकेट और टाइमिंग सिस्टम की जांच।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को एसएएफ 14वीं वाहिनी स्थित मैदान पर लगाए गए तकनीकी उपकरणों की टेस्टिंग की गई। शुक्रवार को ट्रायल रन आयोजित होगा, जिसमें पुलिस जवान ही अभ्यर्थी बनकर दौड़ेंगे। इस दौरान सेंसर वाली जैकेट, टाइमिंग सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सटीकता परखी जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित रहे।

ट्रायल रन में होगी उपकरणों की अंतिम जांच

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ट्रायल रन के दौरान दौड़, समय मापन और डेटा रिकॉर्डिंग की पूरी प्रणाली की जांच की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप की जा रही हैं।

होली के कारण चार मार्च को अवकाश

23 फरवरी से 13 मार्च तक शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में दो, तीन और आठ मार्च को अवकाश था। अब होली के कारण चार मार्च को भी परीक्षा नहीं होगी। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा चार मार्च को प्रस्तावित थी, उनकी परीक्षा अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से संशोधित तिथि की सूचना दे दी गई है।

डीआइजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रायल रन होगा और चार मार्च को अवकाश रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को नई तिथि की जानकारी भेजी जा चुकी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply