Latest News

लड़की को लेकर मची हायतौबा, पथराव और आगजनी से कांपा गांव, घर छोड़ भागे प्रेमी के परिजन

डूंगरपुर: नाबालिग को भगाने से भड़का बवाल, प्रेमी के घर पर हमला और आगजनी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक बार फिर तनाव का माहौल है। धम्बोला थाना क्षेत्र के लिखीबड़ी गाँव में एक युवक द्वारा अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगा ले जाने के बाद लड़की के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, गाँव का रहने वाला हितेश डामोर अपनी नाबालिग प्रेमिका को करीब 15 दिन पहले भगा ले गया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के गायब होने से गुस्साए उसके करीब 50 परिजनों ने हितेश के घर पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने पहले हितेश के घर पर पथराव किया। अपनी जान बचाने के लिए हितेश के परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद, हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और एक घर में रखी घास में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिलने पर धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद गाँव में डर का माहौल है और हितेश के परिवार वाले पुलिस के भरोसे के बावजूद गाँव लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply