Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘देश में हो रहा है डॉक्टर जिहाद’, भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही न …और पढ़ें

'देश में हो रहा है डॉक्टर जिहाद', भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर। – फाइल फोटो

HighLights

  1. आगरा के विराट हिंदू सम्मेलन में बोलीं- हिंदू परिवार की बेटियों को संस्कार दें
  2. हर हिंदू से पांच संतान पैदा करने और चादर व फादर से दूर रहने का भी आह्वान
  3. रोहिंग्या की संतानें देशभक्त नहीं हो सकती, जो देश का नहीं, वह मृत्यु के समान

आगरा। भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश में कई तरह के जिहाद चल रहे हैं, जिनमें डॉक्टर जिहाद भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही नहीं। ऐसे डॉक्टर से इलाज नहीं कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन ही धर्म है बाकी सभी मत हैं। जिसने सनातन धर्म छोड़ा वो विधर्मी है। चादर और फादर से दूर ही रहें, नहीं तो अपने पूर्वजों से दूर हो जाएंगे।

आगरा के बल्केश्वर चौक में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ये बातें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि हम खुद को भूल रहे हैं, तभी तो हिंदू सम्मेलन की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के टुकड़े करने वाला देश का पिता नहीं हो सकता है। भारत देश की सिर्फ मां है। जो देश का नहीं, वह मृत्यु के समान है।

 

हिंदू पांच संतान पैदा करे

हमारे देश में बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही हैं, क्योंकि उनको संस्कारों से नहीं पाला गया। हर हिंदू पांच संतान पैदा करे और चादर और फादर से भी दूर रहने का संकल्प ले। पूर्व सांसद ने कहा कि भारत में निष्ठा रखने वाली संतान चाहिए। बच्चों में भेद न करें। भारत में पराक्रम और शौर्य कम नहीं।

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा रोहिंग्या की संतानें देशभक्त नहीं हो सकती। मैं यहां पर हिंदुओं को जगाने और बताने आई हूं। भारत को विधर्मी मुक्त सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए विधर्मियों को परखने की जरूरत है। जो हिंदुत्व से अपने को जगा लेता है, वो मुसलमान नहीं रहता है। मैं कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान करती हूं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply