Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

दूषित पानी पीने को मजबूर भोपाल के अवंतिका होम्स के रहवासी, बीमारियों का बढ़ा खतरा; प्रशासन से लगा रहे गुहार

 

भोपाल के अवंतिका होम्स फेज-दो में पिछले 4 साल से दूषित पानी आ रहा है। यहां के रहवासी यही दूषित पानी पीने और उपयोग करने को मजबूर हैं। जिससे कई तरह की स …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 01:51:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 01:58:18 AM (IST)

दूषित पानी पीने को मजबूर भोपाल के अवंतिका होम्स के रहवासी, बीमारियों का बढ़ा खतरा; प्रशासन से लगा रहे गुहार

कॉलोनी में आ रहा पेट्रोल के रंग जैसा पानी

HighLights

  1. अवंतिका होम्स फेज-दो में दूषित पानी का संकट
  2. बिल्डर की वादाखिलाफी और प्रशासन की अनदेखी
  3. कॉलोनी के लोगों में बढ़ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

भोपाल: राजधानी के कोलार स्थित अवंतिका होम्स फेज-दो के रहवासी इन दिनों दूषित पानी के संकट से जूझ रहे हैं। बिल्डर की वादाखिलाफी और प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां के सैकड़ों परिवार पिछले चार वर्षों से दूषित पानी के साये में जीने को मजबूर हैं।

रहवासियों का आरोप है कि फ्लैट बुकिंग के समय बिल्डर ने नगर निगम के नर्मदा जल कनेक्शन का वादा किया था, लेकिन सारे फ्लैट बिक जाने के बाद अब बिल्डर इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। वर्तमान में बिल्डर द्वारा कराए गए बोरवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसका रंग पेट्रोल की तरह लाल और गंदा दिखाई देता है।

 

रहवासी बीते चार साल से इसी तरह का पानी पीने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी विकट है कि घरों में लगे वाटर आरओ के फिल्टर हर दो माह में खराब हो रहे हैं। मजबूरन, कई लोग दूर-दराज की पाइपलाइनों से पीने का पानी भरकर लाने को विवश हैं।

बढ़ रहा गंभीर बीमारियों का खतरा

दूषित पानी के उपयोग से कालोनी में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैर पसार रही हैं। यहां के अधिकांश निवासियों में पेट दर्द, पथरी, त्वचा रोग और तेजी से बाल झड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दूषित पानी न केवल पीने के लिए, बल्कि नहाने के लिए भी अनुपयुक्त हो चुका है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply