कोहेफिजा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के छात्र को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से ड्रग लाकर भोपाल में पार्टियों में सप्लाई करता था। लालघाट …और पढ़ें

छात्र को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। (फाइल फोटो)
HighLights
- साइबर सुरक्षा का छात्र एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार।
- मुंबई से लाकर भोपाल में पार्टियों में सप्लाई करता था।
- लालघाटी क्षेत्र से पांच ग्राम ड्रग बरामद हुई।
भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के एक छात्र को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से ड्रग लाकर भोपाल में खपा रहा था। वह इसे शहर में होने वाली पार्टियों में सप्लाई करता था। बुधवार रात को वह लालघाटी क्षेत्र में ड्रग खपाने की फिराक में घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पांच ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय अली असगर जाफरी मिलन शादी हाल के पास कोहेफिजा का रहने वाला है। बुधवार रात को वह कार लेकर केयरवेल अस्पताल के सामने सुनसान रास्ते पर खड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की और युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से पांच छोटे पैकेटों में रखी गई एमडी ड्रग बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित के कब्जे से कार, एक आइफोन और अन्य सामग्री जब्त की।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुंबई के एक संस्थान में साइबर सुरक्षा का कोर्स कर रहा है। वहां दोस्तों के साथ क्लब पार्टियों में जाने के दौरान पहली बार नशे के संपर्क में आया था। धीरे-धीरे उसे नशे की लत लग गई और पार्टी करने के लिए वह एमडी ड्रग खरीदकर लाता था। आरोपित ने यह भी बताया कि वह मुंबई में एक युवक से ड्रग खरीदकर लाया था।




