एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच के बाद गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को सिर्फ अंपायर से हाथ मिलाने को कहा, पाकिस्तानी टीम को नजरअंदाज किया, जिससे विवाद और बेइज्जती बढ़ गई.
अंपायर्स से हाथ मिलाने मैदान पर पहुंचे भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर नई दिल्ली. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर काफी बवाल हो चुका है. पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाया. इस बात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बवाल काट दिया और मैच रेफरी तक को आईसीसी से हटाने की मांग कर दी. हालांकि उनकी मांग पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. सुपर 4 में भी एंडी पायक्रॉफ्ट ही भारत और पाकिस्तान मैच के रेफरी थे. इस मैच के बाद जो भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने किया उससे बड़ी बेइज्जती पाकिस्तान की नहीं हो सकती.
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. सूर्यकुमार यादव ने विरोधी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के दौरान हाथ मिलाना था. इसके बाद मैच भारतीय कप्तान ने छक्के से मैच खत्म किया और साथी शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम लौट गए. भारतीय टीम के सदस्यों ने खेल के खत्म होने के बाद पाकिस्तान के किसी भी स्टाफ तक से हाथ नहीं मिलाया.




