Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

ग्वालियर-चंबल अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अभी दो दिन प्रदेश में ऐसा ही रहेगा मौसम

 

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को कोल्ड डे रहा। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में दो दिनों तक मौसम …और पढ़ें

MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अभी दो दिन प्रदेश में ऐसा ही रहेगा मौसम

तेज ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. ग्वालियर में रात-दिन के तापमान में सिर्फ 3.3 डिग्री का अंतर
  2. प्रदेश के खजुराहो, शहडोल में भी शीतलहर का प्रभाव रहा
  3. ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों पड़ेगी ठंड

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बरकरार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो एवं शहडोल में शीतलहर का प्रभाव रहा। ग्वालियर, दतिया में अति घना कोहरा रहा। खजुराहो, रीवा एवं सतना में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण ग्वालियर में अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो ग्वालियर के न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सिर्फ 3.3 डिग्री अधिक रहा।

साथ ही यह अभी तक के मौजूदा रिकॉर्ड में दिन का सबसे कम तापमान भी है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्यौपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

 

260 किमी की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक इसी तरह बना रह सकता है। विशेषकर ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहने और शीतल दिन रहने की संभावना है।

पाला पड़ने की आशंका

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि विदर्भ एवं उसके आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन घना कोहरा बना रहने के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में दिन एवं रात में कड़ाके की सर्दी बनी रह सकती है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस सिंह का कहना है कि लगातार कड़ाके की ठंड और कोहरे से फसलों पर पाला पड़ने की आशंका है ऐसे में किसानों को अब अपने पौधों के अनुसार उपाय तैयार रखना चाहिए। बता दें कि ग्वालियर में इसके पहले 20 जनवरी 2024 को दिन का सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply