Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

होली पर बस यात्रियों की जेब पर डाका… रीवा-सतना का किराया 6 हजार पार, 5 गुना अधिक वसूली

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस अफसरों को अवैध वसूली रोकने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर किराया सामान्य से चार से पांच …और पढ़ें

होली पर बस यात्रियों की जेब पर डाका... रीवा-सतना का किराया 6 हजार पार, 5 गुना अधिक वसूली

होली पर बस यात्रियों की जेब पर डाका, AI generated

 

भोपाल। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर बस आपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस अफसरों को अवैध वसूली रोकने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर किराया सामान्य से चार से पांच गुना अधिक नजर आ रहा है। भोपाल से लखनऊ का किराया 8,899 रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में महज 1,400 से 1,800 रुपये रहता है।

रीवा-सतना और मुंबई के सफर के लिए भी देना पड़ रहा भारी दाम

सामान्य दिनों में भोपाल से सतना और रीवा का सफर 900 से 1,200 रुपये में पूरा होता है, लेकिन वर्तमान में रेड बस जैसे ऐप्स पर सतना का किराया 4,500 रुपये और रीवा जाने वाली बसों में 6,000 रुपये तक वसूला जा रहा है। इसी तरह भोपाल से मुंबई के लिए रतन टूर एंड ट्रैवल्स 6,006 रुपये तक चार्ज कर रहा है।

 

आरटीओ के पास ऑनलाइन ऐप्स पर नियंत्रण नहीं

मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन के अनुसार, आल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली गाड़ियां अवैध रूप से अधिक किराया वसूल रही हैं, जिन पर कोई नियंत्रण नहीं है। वहीं, आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यात्री अधिक किराये की शिकायत सीधे कार्यालय में कर सकते हैं। हालांकि, विभाग का ऑनलाइन ऐप्स पर सीधा नियंत्रण न होना यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply