Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

घने कोहरे की चपेट में मध्य प्रदेश, लुढ़का पारा और दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

 

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण लगभग पूरे प्रदेश में कोहरा छाने लगा है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के …और पढ़ें

MP Weather Update: घने कोहरे की चपेट में मध्य प्रदेश, लुढ़का पारा और दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

कोहरे से लुढ़का पारा, दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

HighLights

  1. दतिया, रीवा जिले में शीतल दिन रहा
  2. ग्वालियर में अति घना कोहरा छाया रहा
  3. रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना

भोपाल: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी आने के कारण शनिवार को पूरे प्रदेश में कोहरा का प्रभाव देखा गया। जिसके चलते अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। 12 शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस वजह से दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई।

दतिया, रीवा जिले में शीतल दिन रहा। सुबह के समय अति घना कोहरा ग्वालियर में, जबलपुर, इंदौर में घना कोहरा एवं भोपाल, नर्मदापुरम जिले में मध्यम कोहरा रहा। रविवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में कोहरे का असर रहने की संभावना है। विशेषकर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छा सकता है। हालांकि रात के तापमान में भी अब गिरावट हो सकती है।

 

पूरे प्रदेश में छाने लगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी आने के कारण लगभग पूरे प्रदेश में कोहरा छाने लगा है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस तरह की स्थिति रविवार को भी बनी रह सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख भी उत्तरी हो रहा है। इस वजह से अब रात के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply