Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics Sports

भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के निलंबित पिता की नौकरी बहाल, CM डॉ. मोहन यादव ने निभाया अपना वादा

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी क्रांति गौड़ से किया हुआ वादा मुख्य मंत्री मोहन यादव ने पूरा कर किया है। 2012 से निलंबित क्रांति गौड़ के पित …और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के निलंबित पिता की नौकरी बहाल, CM डॉ. मोहन यादव ने निभाया अपना वादा

क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल

HighLights

  1. क्रांति गौड़ के निलंबित पिता की नौकरी बहाल कर दी गई
  2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया था इस बात का आश्वासन
  3. 2012 से चुनावी ड्यूटी में कथित लापरवाही के कारण निलंबित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और मध्य प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ से किए वादे को निभाया। उनके निर्देश पर क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह की वर्षों से निलंबित नौकरी को सोमवार को पुनः बहाल कर दिया गया।

गौरतलब है कि विगत दिनों महिला वन डे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की प्रतिभाशाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ से उनके पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने नियमों के तहत निभाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा मुन्ना सिंह को पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया है।

 

2012 में हुए थे निलंबित

उल्लेखनीय है कि मुन्ना सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे, वर्ष 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के कारण निलंबित कर दिए गए थे। बीते 13 वर्षों से लंबित यह मामला अब मुख्यमंत्री की पहल से सकारात्मक समाधान तक पहुंचा है।

पूरा हुआ क्रांति का सपना

इस निर्णय से गौड़ परिवार को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है, बल्कि क्रांति गौड़ का वह सपना भी साकार हुआ है, जिसमें वह अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती थीं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply