Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ निरीक्षक के 4 वर्षीय बेटे को लोडिंग वाहन ने कुचला, पत्नी व ड्राइवर घायल

 

भोपाल में ऑटो हादसे में चार साल के मासूम की सड़क पर गिरकर वाहन से कुचलने से मौत हो गई। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई। बच्चा इंदौर लोकायुक्त …और पढ़ें

HighLights

  1. ऑटो में बैठा मासूम सड़क पर गिरकर कुचल गया।
  2. हादसे में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हुई।
  3. लोडिंग वाहन ने ऑटो को मोड़ पर टक्कर मारी।

 इंदौर/भोपाल। ऑटो में मां के साथ बैठकर जा रहा चार साल का मासूम सड़क पर गिरा और एक वाहन का पहिया उस पर गुजर गया। भोपाल में सोमवार को दोपहर हुए इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। हादसे में बच्चे की मां भी घायल हो गई।

बच्चा इंदौर के लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक सचिन पटेरिया का इकलौता बेटा था। वह ऑटो में सीट पर मां के बगल में किनारे बैठा था। चलते ऑटो को पालीटेक्निक चौराहा के स्मार्ट सिटी रोड पर कट मुड़ रहे एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया। लोडिंग वाहन का पहिया उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त सचिन बननासा (बदनावर) में पटवारी सुनील वेनल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक वच्चे यशवर्धन उर्फ ईशू के पिता शिवपुरी के मूल निवासी निरीक्षक सचिन पटेरिया का तीन महीने पहले ही भोपाल सातवीं वाहिनी से इंदौर लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में स्थानांतरण हुआ था। उसके बाद से उनकी पत्नी नेहा चार वर्षीय बेटे और बेटी की पढ़ाई के सिलसिले में भोपाल में ही रह रही थीं।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी ट्यूशन के लिए गई थी। इसी दौरान नेहा अपने बेटे ईशु को लेकर चौक बाजार जाने के लिए निकली थीं। भदभदा मुख्य मार्ग पर उन्होंने सीएनजी ऑटो बुक किया। उस पर वे स्मार्ट सिटी रोड से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान एनआइटीटीटीआर के सामने कर्ट प्वाइंट पर पार्सल डिलेवरी कंपनी का लोडिंग वाहन मुड़ रहा था। उसने उनके ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित होकर ऑटो पलट गया। ईशु उछलकर दूर जा गिरा। उसके बाद ऑटो पलट गया। इससे नेहा को भी गर्दन और पीठ में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने लोडिंग वाहन के चालक को पकड़ लिया है।

बच्चे की मां और ऑटो चालक आइसीयू में

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घायलों को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने ईशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर चोट लगने के कारण नेहा और ऑटो चालक अविनाश का आइसीयू में इलाज चल रहा है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply