Breaking news Entertainment Latest News

इवेंट में सोनम कपूर ने ब्लैक गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, तस्वीरें वायरल

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. बीते दिन एक्ट्रेस को एक इंवेंट में स्पॉट किया गया. इस दौरान सोनम प्राउडली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जिनमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है.

सोनम ने इवेंट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बता दें कि सोनम कपूर बीते दिन एक इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस एक फिटेड ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहने हुए नजर आईं जिसमें वे साफ तौर पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं. वहीं लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसे सिंपल लेकिन क्लासी रखा था. उन्होंने अपने वेलवेल वाले ब्लैक आउटफिट को स्टेटमेंट ईयररिंग्स और लाइट मेकअप के साथ पेयर किया था, जिससे उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और निखर कर सामने आ रहा था.

इवेंट में सोनम काफी केयरफुली चलते हुए दिख रही थीं, और अक्सर अपने बेबी बंप को धीरे से पकड़े हुए नजर आईं. सोनम ने वेन्यू पर मौजूद लोगों और पैपराज़ी से भी बात की और गर्मजोशी से स्माइल की. एक्ट्रेस की ग्रेस और अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया.

नवंबर में दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी
सोनम ने पिछले साल 20 नवंबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक शानदार हॉट-पिंक प्योर वूल सूट पहना था, जिसके शोल्डर बिग और पैडेड थे और शोल्डर लाइन हल्के से कर्व्ड थी, और वह प्यार से अपने बेबी बंप को पकड़े हुए नजर आ रही थी. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बस इतना लिखा था, “मां.”

बता दें कि सोनम कपूर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से एक ग्रैंड शादी की थी. इस कपल ने अगस्त 2022 में अपने बेटे, वायु का वेलकम किया था.

सोनम कपूर वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम आखिरी बार 2023 की फिल्म ब्लाइंड में नज़र आई थीं. बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने 2007 में भंसाली के रोमांटिक ड्रामा सांवरिया से एक्टिंग में डेब्यू किया, जिसमें सलमान खान और रानी मुखर्जी भी थे और यह रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म थी.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply