Latest News National News

‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो…’ ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस को लेकर बोले किरेन रिजिजू

'जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो..' ऑपरेशन सिंदूर पर बहस को लेकर बोले रिजिजूकिरेन रिजिजू ने विपक्ष से कहा कि सरकार चर्चा को तैयार है. (पीटीआई)

संसद के मानसून सत्र में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी. इसे लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर पर आज से चर्चा शुरू…जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा!’

केंद्रीय मंत्री ने आगे पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा.’

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply