Last Updated: May 24, 2025, 13:15 IST
मध्य प्रदेश में वेटरनरी डॉक्टर अब 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। जबलपुर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार के सेवा नियम संशोधन को असंवैधानिक ठहराया।
हाइलाइट्स
- जबलपुर हाईकोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों के पक्ष में दिया अहम फैसला।
- एलोपैथी और आयुष की तरह अब 65 साल में होंगे रिटायर।
- हाईकोर्ट ने शासकीय सेवा नियम में किए गए संशोधन को रद्द किया।
- राज्य सरकार को उचित प्रावधान बनाने के निर्देश।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के वेटरनरी डॉक्टरों को जबलपुर हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। अब एलोपैथी और आयुष के डॉक्टरों की तरह ही वेटरनरी डॉक्टर भी 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे। हाईकोर्ट ने शासकीय सेवा नियम में किए गए उस संशोधन को असंवैधानिक ठहराते हुए रद्द कर दिया है, जिसमें 65 साल की आयु में सेवानिवृत्ति से वेटरनरी डॉक्टरों को बाहर कर दिया गया था। यह फैसला राज्य सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह वेटरनरी डॉक्टरों को लेकर उचित प्रावधान और नियम तय करें। यह महत्वपूर्ण निर्णय शहडोल के डॉक्टर ओपी सिंह समेत अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग की थी।
यह फैसला वेटरनरी डॉक्टरों के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि यह उन्हें अन्य चिकित्सा पेशेवरों के समान रिटायरमेंट लाभ प्रदान करेगा। इससे डॉक्टरों के मनोबल में भी वृद्धि होने की उम्मीद है और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे पाएंगे।
Location: जबलपुर, मध्य प्रदेश