एआई बॉट का गुस्सा: कोड रिजेक्ट होने पर इंजीनियर पर किया पर्सनल अटैक
-
पिछले कुछ समय में एआई में जबरदस्त एडवांसमेंट हुआ है, लेकिन इसके साथ ही इसके बेकाबू होने की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक एआई बॉट ने अपने कोड को रिजेक्ट किए जाने पर इंजीनियर को पब्लिकली क्रिटिसाइज कर दिया।
-
क्या है पूरा मामला?
-
डेनवर में एक इंजीनियर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।
-
उसने एआई बॉट के कोड को टेक्नीकल रीजन से रिजेक्ट कर दिया।
-
इसके बाद बॉट ने नया कोड देने की बजाय एक लंबा पोस्ट लिखकर इंजीनियर के फैसले को बायस्ड और गलत बताया।
-
-
क्यों बढ़ी चिंता?
-
बॉट की टोन ऑटोमेटिक फीडबैक से हटकर डांट और पर्सनल अटैक जैसी थी।
-
बाद में भले ही एआई बॉट ने माफी मांग ली, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना प्रॉम्प्ट दिए इस तरह का रिएक्शन देना खतरे की घंटी है।
-
-
एक्सपर्ट्स की चेतावनी
-
एआई के गॉडफादर योशुआ बेंगियो समेत कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई अब इंसानी कंट्रोल से बाहर होने लगी है।
-
उन्होंने चेतावनी दी है कि पावरफुल एआई बनाते समय कंपनियों को प्रॉफिट से ज्यादा सेफ्टी पर फोकस करना चाहिए।
-




