Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

 

विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दो साल बाद भी मध्य प्रदेश में निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां न होने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ता …और पढ़ें

 

मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। – फाइल फोटो

HighLights

  1. जनवरी 2026 में 12 प्रमुख नियुक्तियां तय की गई थीं
  2. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की कारण प्रक्रिया अटकी रही
  3. पहले एक-एक कर नियुक्तियों की तैयारी की गई थी

 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुधवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी दिल्ली में ही थे।

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद नियुक्तियों पर सहमति की बात भी सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है शीघ्र की आयोग, प्राधिकरण, निगम और मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री रहे हितानंद के हाल ही में फिर संघ में दायित्व मिलने के बाद अजय जामवाल उनकी जगह संगठन का काम देख रहे हैं।

 

ऐसे में इन नियुक्तियों में उनकी राय भी अहम होगी। बता दें कि पार्टी ने पहले एक-एक कर राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी की थी। योजना थी कि पहले विकास-प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जाएंगी।

एक साथ ही नियुक्तियां की जाएंगी

फिर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद राय बनी की एक साथ ही नियुक्तियां की जाएंगी। यह भी बताया जा रहा है अधिकतर नाम तय हो गए हैं, पर केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी नहीं मिली थी। गौरतलब है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दो साल बाद भी निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां न होने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में आक्रोश के चलते मामला फिर गरमा गया है।

जनवरी 2026 में 12 प्रमुख नियुक्तियां तय की गई थीं, लेकिन उस समय सारी नियुक्तियां एकमुश्त करने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों के कारण प्रक्रिया अटकी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply