सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी और ब्रेकअप की स्टोरी बी-टाउन की सबसे चर्चित कहानी में से एक है. सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ी कई कहानियां सोशल मीडिया के जरिए वक्त-वक्त पर सुनने और जानने को मिलती रहती हैं. एक दौर ऐसा था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच बेइंतहा मोहब्बत थी.
लेकिन, अब ऐश्वर्या अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं. वहीं, सलमान खान अभी भी सिंगल हैं. इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बेटी आराध्या की मां भी बन चुकी हैं. इन दोनों का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जब ऐश्वर्या राय मां बनी थीं और उसके बाद सलमान खान ने जो रिएक्शन दिया था,वो फिलहाल चर्चा में है.
सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में राज से उठा पर्दा
दरअसल, हाल ही में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में पॉपुलर जर्नलिस्ट हीना कुमावत पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. साथ ही उन्होंने आराध्या के जन्म पर सलमान खान के रिएक्शन के बारे में बताया.

उन्होंने कहा, ‘जब ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया था, तब उसी दिन या एक-दो दिन बाद सलमान एक मोबाइल फोन के ब्रांड एम्बेस्डर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे. उस दौरान मीडिया पर भरपूर प्रेशर था कि वो ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी होने पर सलमान खान का रिएक्शन ले.’
हिना ने ये भी बताया,’उनसे भी कहा गया कि वो सलमान खान का रिएक्शन लें. लेकिन, उन्हें ऐसा करना अच्छा नहीं लग रहा था. हिना ने कहा कि ऐश्वर्या शादीशुदा हैं और सलमान से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में एक महिला होने के नाते ऐसा सवाल पूछना मुझे ठीक नहीं लगा.’
हिना ने आगे कहा,’ कुछ महीने बाद जब सोहेल खान को बेटा हुआ तो मैंने सलमान खान से पूछा कि चाचा बनकर कैसा महसूस हो रहा है. इस पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने कहा था कि मैं सिर्फ चाचा नहीं, मामा भी बना हूं. और मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हो.’ वैसे जब सलमान खान ने ये रिएक्शन दिया था तो किसी का नाम मेंशन नहीं किया था. लेकिन, उनके इस रिएक्शन को उस दौरान ऐश्वर्या से ही जोड़कर देखा गया था.




