Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मंगनी तोड़कर दूसरे युवक से सगाई की तो पूर्व मंगेतर ने किया विरोध, गुस्से में मुंहबोले भाईयों ने चाकू से किया हमला

 

MP News: भोपाल में मंगनी तोड़ने के विवाद को लेकर निशातपुरा क्षेत्र में जमकर खून-खराबा हो गया। लड़की पक्ष ने जब आठ माह पहले की गई मंगनी तोड़कर दूसरे यु …और पढ़ें

 

मंगनी तोड़कर दूसरे युवक से सगाई की तो पूर्व मंगेतर ने किया विरोध, गुस्से में मुंहबोले भाईयों ने चाकू से किया हमला

युवती के मुंहबोले भाईयों ने युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया (सांकेतिक तस्वीर)

 

 भोपाल। मंगनी तोड़ने के विवाद को लेकर निशातपुरा क्षेत्र में जमकर खून-खराबा हो गया। लड़की पक्ष ने जब आठ माह पहले की गई मंगनी तोड़कर दूसरे युवक से युवती की मंगनी करवा दी तो पूर्व मंगेतर ने इसका विरोध किया। साथ ही मंगनी तोड़ने का कारण पूछा तो युवती के मुंहबोले भाईयों ने उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

निशातपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसआई अशोक शर्मा ने बताया कि अमन कालोनी निवासी अरबाज अली प्राइवेट काम करता है। उसकी सगाई उसी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से सगाई हुई थी। लेकिन पिछले दिनों युवती के स्वजनों ने सगाई तोड़कर दूसरे युवक से उसकी मंगनी करवा दी। इसी बात को लेकर उसने एक दिन पहले घर जाकर विरोध किया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply