Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP बना उड़द की खरीद पर बोनस देने वाला पहला राज्य, ₹600 प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगा बोनस

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए उड़द की खरीद पर भी 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। देश में पर बोनस …और पढ़ें

 

MP बना उड़द की खरीद पर बोनस देने वाला पहला राज्य, ₹600 प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगा बोनस

MP बना उड़द की खरीद पर बोनस देने वाला पहला राज्य। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. उड़द की खरीद पर बोनस देने वाला पहला राज्य बना
  2. सरकार दे रही है खरीद पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस
  3. गेहूं पर भी ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी मोहन सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए उड़द की खरीद पर भी 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। देश में पर बोनस देने वाला मध्य प्रदेश, देश का पहला राज्य है। वहीं, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे।

पचमढ़ी को बनाया जाएगा बेस्ट इन्वायरमेंटल मॉडल

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि बताया कि पचमढ़ी को बेस्ट इन्वायरमेंटल माडल बनाया जाएगा। जर्मनी की एक पर्यावरण संस्था द्वारा ग्रीन डेस्टिनेशन के रूप में पचमढ़ी को प्रमाणित किया है। यह देश का ऐसा पहला स्थल है, जिसे इस तरह का प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही मगर, घड़ियाल और कछुए भी विभिन्न जल क्षेत्रों में मुक्त किए जाएंगे, ताकि हमारी जैव संपदा और भी समृद्ध हो सके।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की जल संचय पहल की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में जल संचयन के लिए चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रशंसा की है। मध्य प्रदेश सामुदायिक सहभागिता से जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन देश के सामने श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

भारत सरकार भी इस दिशा में जन भागीदारी से ऐसा ही कदम बढ़ाने जा रही है। प्रदेश में अभियान के प्रथम चरण में 2.79 लाख और दूसरे चरण में 72 हजार 647 जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया गया। 64 हजार 395 जल संरचना निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। 19 मार्च 2026 से फिर अभियान चलाया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply