मध्य प्रदेश के 35 आईएएस अधिकारियों को बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जाएगा। इनमें प्रमुख स …और पढ़ें
HighLights
- मध्य प्रदेश के 35 आईएएस अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे।
- बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी चुनावों में जिम्मेदारी मिलेगी।
- प्रमुख सचिव संदीप यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सूची में।
भोपाल। मध्य प्रदेश से बंगाल, असम, तमिल नाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव कराने के लिए 35 आइएएस अधिकारी जाएंगे। इन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का निर्णय लिया है। इसमें प्रमुख सचिव से लेकर अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख सचिव वन संदीप यादव, सचिव जान किंग्सले, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य, आयुक्त महिला एवं बाल विकास निधि निवेदिता सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए 18 मार्च को अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव वन संदीप यादव की ड्यूरी निरस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, दसवीं-बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इस बीच सचिव बुद्धेश वैद्य की ड्यूटी लगा दी गई है।
ये नाम है शामिल
कर्मचारी चयन मंडल में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी चल रही है और वहां के प्रभारी संचालक अजय कटेसरिया को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया। उनका नाम पहले सूची में शामिल नहीं था। इसके अलावा आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, अनुराग वर्मा, वंदना वैद्य, सत्येंद्र सिंह, आशीष भार्गव, मुजीबुर्रहमान सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।




