Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में किसानों के लिए खुशखबरी… MSP पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से पंजीयन शुरू, जानिए रेट और कहां कराना है रजिस्ट्रेशन

 

7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इस वर्ष 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी सरकार। किसान अपन …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 07:25:04 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 07:26:47 AM (IST)

MP में किसानों के लिए खुशखबरी... MSP पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से पंजीयन शुरू, जानिए रेट और कहां कराना है रजिस्ट्रेशन

MSP पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 फरवरी से

HighLights

  1. 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए पंजीयन शुरू
  2. इस साल 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा गेहूं का उपार्जन
  3. किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन 7 मार्च तक पंजीयन कर सकते हैं

 भोपाल: प्रदेश में 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इस वर्ष 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन होगा। पंजीयन सात मार्च तक चलेगा। इसके लिए 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पंजीयन निश्शुल्क रहेगा। किसान ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर पंजीयन करा सकते हैं।

 

ऑनलाइन भी कर सकते हैं पंजीयन

एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे 50 रुपये शुल्क देकर भी पंजीयन करा सकेंगे। सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान का पंजीयन केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर ही होगा।

जिला अधिकारियों को मिला निर्देश

जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से पंजीयन के लिए सूचित करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply