Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में महिलाओं में बढ़ रही मतदान के प्रति जागरुकता, कुल वोटर्स में 49% हिस्सेदारी

 

Women Voters in MP: भोपाल जिले में महिला शक्ति का दबदबा बना हुआ है, कुल मतदाताओं में 49 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की हैं जो कि पुरुषों से सिर्फ एक प्रत …और पढ़ें

 

MP में महिलाओं में बढ़ रही मतदान के प्रति जागरुकता, कुल वोटर्स में 49% हिस्सेदारी

महिलाओं में बढ़ रही मतदान के प्रति जागरुकता।

HighLights

  1. महिलाओं में बढ़ रही मतदान के प्रति जागरुकता।
  2. एक हजार पुरुषों पर 964 महिला मतदाता।
  3. कुल वोटर्स में 49% महिलाओं की हिस्सेदारी।

भोपाल। जिले में महिला शक्ति का दबदबा बना हुआ है, कुल मतदाताओं में 49 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की हैं जो कि पुरुषों से सिर्फ एक प्रतिशत ही कम हैं।

सात विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने के बाद अब कुल आठ लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 साल से 119 उम्र वाली महिला मतदाता शामिल हैं। यही वजह है कि महिला मतदाताओं को साधने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं, घोषणाएं आदि की जा रही हैं।

मतदाता सूची का शुद्धिकरण और विधानसभावार आंकड़े

जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 36 हजार 339 महिला मतदाता थी, जिनमें से एसआइआर के दौरान एक लाख 79 हजार 488 महिला मतदाता कम हुई हैं। जिनके नाम कटे हैं उनमें एएसडीआर श्रेणी (अनुपस्थित, शिफ्टिंग, मृत्यु व दोहरी प्रवृष्टि) की महिला मतदाता शामिल हैं।

 

इसके बाद महिला मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या हुजूर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 64 हजार 767 है, जबकि सबसे कम संख्या दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 85 हजार 555 महिला मतदाता हैं।

लिंगानुपात – एक हजार पुरुष पर 964 महिला मतदाता

जिले में कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता हैं, जिनमें से 49 प्रतिशत यानि आठ लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता हैं और 50 प्रतिशत यानि आठ लाख 88 हजार 530 पुरुष मतदाता हैं। जिले में लिंगानुपात की बात करें तो एक हजार पुरुष पर कुल 964 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार लिंगानुपात की स्थिति

विधानसभा क्षेत्रवार सबसे अधिक लिंगानुपता उत्तर में 988 और सबसे कम लिंगानुपात बैरसिया में 917 है। जबकि नरेला में 960, दक्षिण-पश्चिम में 983, मध्य में 987, गोविंदपुरा में 971 और हुजूर में 961 महिला एक हजार पुरुष पर हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply