मध्य प्रदेश के वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के 1689 पदों की भर्ती के लिए प …और पढ़ें
HighLights
- एमपी में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
- वन और जेल विभाग में नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी
- ईएसबी ने की 1689 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की
भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के 1689 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वन रक्षकों के 728 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं क्षेत्ररक्षक के 169, जेल प्रहरी के 767 और सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों पर भर्ती होगी। पात्र उम्मीदवार शनिवार से आवेदन शुरू कर सकते हैं। यह आवेदन 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि 19 मार्च तक तय की गई
उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मंडल ने इस संबंध में नियम पुस्तिका भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र होगा। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 19 मार्च तक तय की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सात अप्रैल को होगी परीक्षा
वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती परीक्षा सात अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में तकनीकी विषय, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड सहित वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।




