Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लग सकती है रोक, 728 पदों में SC वर्ग के लिए एक भी पद नहीं, आरक्षण रोस्टर को लेकर उठे सवाल

 

ESB ने मध्य प्रदेश में वन रक्षकों और जेल प्रहरी के 1500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है …और पढ़ें

 

MP वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लग सकती है रोक, 728 पदों में SC वर्ग के लिए एक भी पद नहीं, आरक्षण रोस्टर को लेकर उठे सवाल

एमपी वन भर्ती परीक्षा पर संकट के बादल। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. एमपी वन भर्ती परीक्षा पर संकट के बादल
  2. वन रक्षक के 728 पदों में शून्य है SC कोटा
  3. अभ्यर्थियों ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने मध्य प्रदेश में वन रक्षकों और जेल प्रहरी के 1500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन यह की भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस भर्ती में अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए है। वन रक्षकों के लिए निकली 728 पदों पर एससी के लिए एक भी पद नहीं है।

अटक सकती है भर्ती परीक्षा

एससी वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि ईएसबी के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है। जिससे भर्ती परीक्षा अटक सकती है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। जिनमें वनरक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

 

ST, OBC, EWS और जनरल के इतने पद

वनरक्षक के लिए 728 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, एसटी के लिए 84, ओबीसी के लिए 117 और ईडब्ल्यूएस के लिए 48 पद आरक्षित है। एससी वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। ईएसबी के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं है।

सात अप्रैल को होनी है परीक्षा

विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन न होने पर भर्ती परीक्षा अटक सकती है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 28 फरवरी से फार्म भरें जा रहे है।14 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। 19 मार्च तक आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख तय की गई है। वहीं सात अप्रैल को वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा होनी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply