Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

फरवरी में ही मौसम के मई जैसे तेवर, प्रदेश में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

 

प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट बदला है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 06:46:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 07:17:00 AM (IST)

MP Weather Update: फरवरी में ही मौसम के मई जैसे तेवर, प्रदेश में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

प्रदेश में तेज धूप के कारण बढ़ी गर्मी

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई तपिश
  2. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंचा
  3. तीखी धूप से कई इलाकों में लोग बेहाल

भोपाल: प्रदेश के मौसम में अचानक आया बदलाव चौंकाने वाला है। रविवार को सभी संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन तापमान में हुई बढ़ोतरी ने ठंड की विदाई और गर्मी की दस्तक का अहसास करा दिया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में देखा जा रहा है। रविवार को खरगोन और खंडवा में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.5 और 34.4 तक पहुंच गया।

 

प्रदेश के चारों महानगरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 29.6 13.0
इंदौर 31.4 11.5
ग्वालियर 31.1 11.7
जबलपुर 30.0 14.3

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

वहीं रतलाम, गुना, नर्मदापुरम और उज्जैन में भी पारा 31 डिग्री के पार बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो, मंडला और नरसिंहपुर में भी तीखी धूप ने लोगों को बेहाल किया।

रात के तापमान में भी होगा इजाफा

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी ने बताया कि वर्तमान में कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिस कारण आसमान पूरी तरह साफ है। तेज धूप के कारण दिन में उमस और गर्मी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में भी इजाफा होगा। लोगों को फरवरी में ही मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply